संदेश

मोहब्बत से खफा तुम भी, मोहब्बत से खफा हम भी

मोहब्बत से खफा तुम भी , मोहब्बत से खफा हम   भी नहीं तुझमे जफ़ा कुछ भी , नहीं मुझमे जफ़ा कुछ भी  मगर कहते रहे मजबूर से हम इस मोहब्बत में  बड़े हो बेवफ़ा तुम भी , बड़े है बेवफा हम भी

एक अजीब सा मंजर नज़र आता हैं

एक अजीब सा मंजर नज़र आता हैं …  हर एक आँसूं समंदर नज़र आता हैं  कहाँ रखूं मैं शीशे सा दिल अपना ..  हर किसी के हाथ मैं पत्थर नज़र आता हैं

दोस्ती खुशबू हैं महकाए रखना

ये दोस्ती चिराग हैं जलाए रखना !  दोस्ती खुशबू हैं महकाए रखना ….!!  हम रहे आपके दिल में हमेशा के लिए !  इतनी जगह दिल में हमारे लिए बनाए रखना 

दोस्ती ज़िन्दगी में रौशनी कर देती हैं

दोस्ती ज़िन्दगी में रौशनी कर देती हैं !  हर ख़ुशी को दोगुनी कर देती हैं …..!!  कभी झूम के बरसती हैं बंज़र दिल पे !  कभी अमावस को चांदनी कर देती हैं

दोस्तों की कमी को पहचानते हैं

दोस्तों की कमी को पहचानते हैं  हम दुनिया के गमो को भी जानते हैं  हम आप जैसे दोस्तों का सहारा है  तभी तो आज भी हँसकर जीना जानते हैं हम

हर सपना खुशी का पूरा नहीं होता

हर सपना खुशी का पूरा नहीं होता ,  कोई किसी के बिना अधुरा नहीं होता ,  जो रोशन करता है सब रातों को ,  वो चाँद भी तो हर बार पूरा नहीं होता

हर वक़्त इन्तहा की घड़ी साथ होती हैं

प्यार करने वालो की किस्मत ख़राब होती हैं !  हर वक़्त इन्तहा की घड़ी साथ होती हैं !!  वक़्त मिले तो रिश्तो की किताब खोल के देखना !  दोस्ती हर रिश्तो से लाजवाब होती हैं !!